श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 जनवरी 2026।क्षेत्र में रविवार शाम को दो सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें चार जने घायल हुए है। पहली दुर्घटनाहाइवे पर हनुमान धोरा के निकट दो मोटरसाइकिलें आमने सामने भिड़ गई। हादसे की सूचना मिलने पर आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस में दोनों बाइकों पर घायल दो जनों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉ एसएस नांगल के निर्देशन में घायल आड़सर बास निवासी 58 वर्षीय नानूराम भादू व सातलेरा निवासी 32 वर्षीय कैलाश ब्राह्मण का मेडिकल स्टाफ ने ईलाज किया। वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना बीदासर रोड पर हुई जिसमें मोटरसाइकिल से गिरने से दो जने घायल हुए। घायल बिग्गाबास रामसरा निवासी कैलाश बावरी व डीडवाना निवासी गोपाल बावरी का उपजिला अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है।