WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ से एकमात्र नेता को मिली भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में जगह, सिद्ध को मिल रही बधाइयां।  |  माकपा के जनसंघर्ष जत्थे ने क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में किया आह्वान, होगा केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध  |  पुलिस कार्रवाई  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

हर्षोल्लास के साथ हुए फागोत्सव, श्याम ध्वजा लेकर दो यात्री दल पहुंचे बाबा के दरबार।

श्याम ध्वजा लेकर श्याम दरबार पहुंचे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राधिका सत्संग मंडली द्वारा रविवार को श्याम ध्वजा यात्रा निकाली गई। मंडल सदस्यों ने ध्वजा उठाई और बाबा के जयकारों के साथ ध्वजा यात्रा निकाली। गणेश मंदिर से बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए ध्वजा यात्रा आड़सर बास स्थित श्याम मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। उत्साह के साथ बाबा के भक्त यात्रा में शामिल हुए। श्याम बाबा की सजीव झांकी सजाई गई व रास्ते में मिलने वाले लोगों ने श्याम भक्तों के साथ जयकारा लगाया।

रविवार सुबह निकली निशान यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बिग्गाबास में ओमप्रकाश श्यामसुदंर ओझा के निवास स्थान से रविवार सुबह निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में सजीव झांकियां सजाई गई। डीजे के साथ झूमते गाते श्याम भक्त आड़सर बास स्थित श्याम मंदिर पहुंचे जहां बाबा को निशान अर्पण करने के साथ यात्रा संपन्न हुई। अनेक श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए और धूमधाम से पुष्पवर्षा के साथ होली की बधाइयां बांटी।

श्रीश्री भूतेश्वर मंदिर में मनाया फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। रविवार सुबह हाईस्कूल के सामने स्थित श्रीश्री भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में धूमधाम से फागोत्सव मनाया गया। भजन कीर्तन के साथ खूब जयकारे लगाए गए। श्रद्धालुओं ने फूल व रंग से लड्डूगोपालजी को होली खिलाई। महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल का तिलक कर होली की बधाई दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु फागोत्सव में शामिल हुई और जमकर भक्तिरस का आनंद लिया।

हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शनिवार शाम को गणेश मंदिर में राधिका सत्संग मंडली की ओर से फागोत्सव का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में महिलाओं ने फागोत्सव में भागीदारी निभाई। महिलाएं लड्डूगोपाल सजाकर लाई और खूब फूल व रंग उड़ाए गए। श्रद्धालुओं ने जमकर चंग धमाल के साथ नाच गा-कर आनंद मनाया। विभिन्न सत्संग मंडलियों के सदस्य उत्सव में शामिल हुए और चंग कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दी। यहां बीकानेर से आए श्याम भक्तों का सम्मान किया गया। फागोत्सव में बीकानेर से आए दीपेंद्र व सुरेंद्र ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। श्रीडूंगरगढ़ चंग मंडली ने भी धमाल की प्रस्तुतियां दी। मंडली की और से वयोवृद्ध शिक्षाविद् रूपचंद सोनी, मनोज डागा, कमल पालीवाल, मीना मोरवानी का साफा व श्याम दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया। मंडली की संयोजक मीनाक्षी डागा ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़