WhatsApp Menu
गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  | 

स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण: डॉ. राजीव सोनी ने योजनाओं की प्रगति परखी, दो कार्मिकों को नोटिस

डूंगरगढ़ one 8 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ डॉ. राजीव सोनी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोमासरप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तोलियासर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग की योजनाओं की प्रगति, रिकॉर्ड संधारण व मरीजों को दी जा रही सेवाओं का गहन अवलोकन किया गया।

डॉ. सोनी ने अधीनस्थ कार्मिकों को निर्देश दिए कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचे। वर्तमान में चल रहे पिंक पखवाड़े के तहत कम हीमोग्लोबिन (एचबी) वाली गर्भवती महिलाओं व धात्रियों को एफसीएम इंजेक्शन अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एएनसी रजिस्ट्रेशन, संस्थागत प्रसव, जेएसवाई, लाडो प्रोत्साहन योजना, टीबी स्क्रीनिंग, आभा आईडी, एनसीडी स्क्रीनिंग, फॉलोअप व ट्रीटमेंट सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं और संधारित रिकॉर्ड की भी जांच की गई।

निरीक्षण में पाई गई कमियों पर नाराजगी जताते हुए डॉ. सोनी ने शीघ्र सुधार के निर्देश दिए। वहीं पीएचसी तोलियासर में ड्यूटी समय पर अनुपस्थित पाए गए लेखा सहायकसेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़