WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े दो खास खबरें  |  “विज्ञान प्रतिभा स्कॉलरशिप टेस्ट -2026” प्रतिभाओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार  |  बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  | 

स्कूली विद्यार्थियों को कानून की पालना करने की हिदायत दी कश्यप सिंह ने, स्कूल ने सिंह व सोनी का किया सम्मान, विद्यार्थी हुए पुरस्कृत।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 फरवरी 2026। आज विद्यार्थी जीवन की चुनौतियां भी बढ़ गई है। जरूरत है स्कूली बच्चे कानून को समझे और कानून की पालना करें। विद्यार्थी सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करें और ट्रेफिक नियम, महिला सुरक्षा कानून, साइबर सुरक्षा कानून के बारे में जानकारी रखें और नियमों में रहकर देश के अच्छे नागरिक बने। ये बात थानाधिकारी कश्यप सिंह ने कही और मौका था एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय सोलो डांस प्रतियोगिता के समापन समारोह का। सिंह ने कहा कि बच्चे साइबर अपराधों से बचे और अपना भविष्य सुरक्षित बनाए। उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए अनुशासन से जीवन को सही दिशा देने व सदैव माता पिता का सम्मान करने की बात कही। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने सिंह का साफा शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। इस मौके पर स्वर्णकार समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी का भी सम्मान किया गया। डांस प्रतियोगिता में कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने लोकनृत्य सहित विभिन्न फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी। शनिवार के निर्णायक दल में हिंदी व्याख्याता भगवती पारीक, मीनाक्षी डागा व कौशल्या झंवर का भी स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्कूल में एनुअल स्पोर्टस वीक के दौरान आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार वितरण किया गया। वहीं मंच पर स्कूल में श्रेष्ठ शिक्षकों को “बेस्ट टीचर अवॉर्ड”अंजुल सिंह, वंदना सोनी, सुमन जैन, गायत्री प्रजापति, चंचल अग्रवाल व कंचन टाक को देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ रजनीश कौशिक व उपप्राचार्य सुनीता कौशिक ने सभी अतिथियों सहित स्टाफ का सफल आयोजन के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़