WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

सेसोमूं स्कूल में हुआ प्रेरणादायक सत्र : संस्कार और अनुशासन से ही बनती है सफलता की राह

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 जुलाई 2025। सेसोमूं स्कूल में आज क्षेत्रीय कौशल परिषद् (SSC) – NSDC के वरिष्ठ मूल्यांकनकर्ता एवं सदस्य गणपत बिजारणियां का आगमन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा की अनुप्रेरणा से किया गया। उन्होंने सदैव विद्यार्थियों के समग्र विकास और प्रेरणादायी अवसरों की उपलब्धता को प्राथमिकता दी है। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में बिजारणियां ने विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण की महत्ता समझाई। उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि आत्मानुशासन, समर्पण एवं निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने जीवन में दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, समय का सदुपयोग करें और अपने अंदर सद्गुणों का विकास करें। स्कूल के प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने बिजारणिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन निश्चित रूप से विद्यार्थियों को नई दिशा देगा और जीवन में आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़