WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के जूडो खिलाड़ी हेमंत और लालचंद ने जीते राज्य स्तर पर दो रजत पदक, मिली बधाइयां।  |  कल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान धोरा मंदिर, बिग्गाबास पूनरासर बालाजी मंदिर, नखत बन्ना मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, पढें पूरी खबर  |  450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला  |  कॉमर्स में श्रीडूंगरगढ़ टॉपर एजी मिशन की छात्रा, सभी विद्यार्थियों ने दिया शानदार परिणाम, मनाया उत्सव  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना।  | 

सेवाधाम में हुआ सामूहिक कन्या पूजन, दधिमति मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, कालका मंदिर में कल होगा विशेष आयोजन।

वहीं, सरकारी अस्पताल के पास स्थित कालका माता मंदिर में कल, यानी सोमवार को नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर समिति के अनुसार, शाम को विशेष ज्योत आरती का आयोजन होगा। माँ की दिव्य झांकी सजाई जाएगी और एक भव्य नृत्य नाटिका की प्रस्तुति भी होगी। जन्मोत्सव के बाद माँ को प्रसाद का भोग लगाया जाएगा, जिसे भक्तों में वितरित किया जाएगा।

इन धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ, सेवा भारती समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा सेवा धाम परिसर में सामूहिक कन्या पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सेवा बस्तियों से आई 400 कन्याओं का पूजन किया गया। पंडित शशिदेव शर्मा के सान्निध्य में और समिति के जिलाध्यक्ष इंदरचंद तापड़िया की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पंडित शर्मा ने पूजा अर्चना के साथ कन्या पूजन समारोह के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। जिलाध्यक्ष इंदरचंद तापड़िया ने शास्त्रानुसार कन्याओं को देवी का स्वरूप बताते हुए कहा कि कन्या पूजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि नारी शक्ति के प्रति हमारी गहरी श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में स्त्री को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।

इस अवसर पर सेसोमूं स्कूल के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, वाइस चेयरमैन पद्मा मूंधड़ा, प्रधानाचार्य सुब्रत कुंडू, विश्व हिंदू परिषद के भंवरलाल दुगड़, जयपुर पब्लिक स्कूल के एमडी चंद्रमुखी घिंटाला, थानमल भाटी, मधु झाबक, दीपमाला डागा, माली देवी, आदर्श विद्या मंदिर की प्रधानाध्यापिका कंचन व्यास, मोहनलाल व्यास, परमेश्वर गोदारा, गिरधारी जाखड़, लूणकरण धूपड़ व सेवा भारती के कोषाध्यक्ष भुवन करवा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में एक सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें 400 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा भारती समिति के अध्यक्ष ने आयोजन की सफलता का श्रेय समिति के सभी कार्यकर्ताओं, दानदाताओं और स्थानीय नागरिकों को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़