श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सेवा भावना प्रशंसनीय है व यहां सामाजिक संगठनों द्वारा की जा रही विभिन्न सेवा गतिविधियां प्रेरणीय है। यह बात बुधवार को नेशनल हाइवे पर ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में मित्राय फाउंडेशन द्वारा आयोजित शॉल व हुडी वितरण कार्यक्रम में अतिथियों ने कही। विद्यालय
संस्थापक गुरु रामानंद तीर्थ महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि रूप में उपजिला कलेक्टर शुभम शर्मा, उपपुलिस अधीक्षक निकेत पारीक, श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष चेयरमैन मानमल शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी स्वामी, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी, विद्यालय के प्रधान आचार्य गोविंद पारीक एवं आचार्य रविशंकर दाधीच आदि मंचासीन रहे। इस पुण्य कार्य के साक्षी के रूप में नगरपालिका पार्षद श्याम सुंदर पुरोहित, पवन उपाध्याय, भरत सुथार, लोकेश गौड़ सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन गोविंद पारीक ने किया।मित्राय फाउंडेशन की ओर से डॉ. विनीत शर्मा, डॉ. रश्मि शर्मा एवं पार्षद बबलू शुक्ला ने सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। अतिथियों ने मित्राय फाउंडेशन के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करते रहने की शुभकामनाएं दी। विदित रहे कि मित्राय फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष यह कार्य राज्य में विभिन्न जगहो पर जाकर किया जाता है एवं वर्ष 14वां कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभी तक फाउंडेशन द्वारा संपूर्ण राजस्थान में 65 हजार से अधिक गरम वस्त्रों का वितरण किया जा चुका है।