WhatsApp Menu
21 मार्च की शाम निकलेगी गणगौर की भव्य सवारी, 22 मार्च की सुबह होंगे फैरे, मिलेंगें अनेकों पुरस्कार  |  महिला को घसीट कर घर से निकाला, मकान पर कब्जा करने के आरोप में मामला दर्ज  |  घर की बाखल में सो रहें ग्रामीण का फोन हुआ चोरी, उसी के फोन-पे से किए रूपए ट्रांसफर, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज  |  गांव के कच्चे रास्ते पर बोलेरो सहित 22 कार्टून शराब जब्त, SI रतनलाल की टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम  |  18 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

सेरूणा में ग्रामीणों ने दिया धरना, लगाए नारे, मांगा पेयजल

श्रीडूंगरगढ़, 28 नवंबर 2025। शांत दिखने वाले सेरूणा गांव में इन दिनों हलचल है। वजह है गांव में गहराता पेयजल संकट। बीते दो महीनों से गांव के माताजी मंदिर स्थित ट्यूबवेल के खराब होने से लगभग आधी आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही है।

पानी की इस समस्या से त्रस्त ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। लोक समता समिति के अध्यक्ष भरतसिंह राठौड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बस स्टैंड के पास धरना शुरू कर दिया है। राठौड़ का कहना है कि अगर प्रशासन ने उनकी पेयजल समस्या का जल्द समाधान नहीं किया, तो वे शांतिपूर्ण धरने के बाद हाइवे पर बैठकर अपनी मांग दोहराने को मजबूर होंगे।

धरना स्थल पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों का गुस्सा साफ झलक रहा था। उन्होंने पेयजल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

इस धरने में रणवीरसिंह, वार्ड पंच मांगीलाल भादू, वार्ड पंच अशोक राणा, वार्ड पंच चिमनाराम मेघवाल, हजारीसिंह, केसरसिंह, रामचद्रं, रिछपाल भादू, भीखू खान, तोलाराम सुथार, सरदाराराम भादू, हीरालाल स्वामी, नानूराम भादू, इमरताराम साईं, तुलछाराम सांई, गिरधारीलाल, खेताराम, किस्तुराराम, गंगाराम भादू, सहीराम, रेवंतराम, रामेश्वर, नानूराम सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। सभी की एक ही मांग है – गांव में जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जाए।

इस संकट की घड़ी में एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करते ग्रामीण, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अब देखना यह है कि उनकी यह आवाज कब तक सुनी जाती है और कब तक सेरूणा गांव को इस जल संकट से मुक्ति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़