WhatsApp Menu
सरसजी मंदिर में विधि विधान से हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, गांव में एकता व समरसता का दिया संदेश, रात को होगा भव्य जागरण।  |  श्रीडूंगरगढ़ रंगा होली के रंगों में, रंग गुलाल से खूब खेली होली, दी एक दूसरे को बधाई।  |  पांच दिवसीय घींदड़ होली महोत्सव-2026 का सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ, उमड़े रसिए।  |  मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  | 

सूडसर में कुश्ती महादंगल: आदित्य तावणिया बने बाल केशरी, मुकेश गोदारा युवा केशरी

चौधरी चूनाराम भादू की 21वीं पुण्यतिथि पर आयोजन, 6 राज्यों से आए 90 पहलवान, हजारों दर्शकों ने देखा दांव-पेंच

डूंगरगढ़ one 8 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। चौधरी चूनाराम भादू की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को सूडसर गांव के ग्रामोत्थान उमावि खेल मैदान में कुश्ती महादंगल का आयोजन किया गया। महादंगल में राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से आए करीब 90 पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों दर्शक पहुंचे, जिन्होंने तालियों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन सराहनीय है। इससे खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। कांग्रेस श्रीडूंगरगढ़ नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा ने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक मजबूती विकसित करते हैं।

आदित्य तावणिया बाल केशरी, सुख्खा सिंह बने मेला केशरी

आयोजन समिति के सुरेश भादू ने बताया कि महादंगल में आदित्य तावणिया को बाल केशरी, मुकेश गोदारा को युवा केशरी तथा सुख्खा सिंह मक्कासर को मेला केशरी घोषित किया गया।

विभिन्न भार वर्गों के परिणाम

  • 30 किग्रा वर्ग: अनिरुद्ध विजेता, निपुण सिंह उपविजेता
  • 40 किग्रा वर्ग: रामनिवास विजेता, अभिषेक भादू उपविजेता
  • 50 किग्रा वर्ग: आदित्य तावणिया विजेता, तरुण सिंह उपविजेता
  • 60 किग्रा वर्ग: महावीर सिंह विजेता, सुभाष गोदारा उपविजेता
  • गर्ल्स वर्ग: पूजा ने रौनक को हराया

इससे पहले अतिथियों ने समाजसेवी चौधरी चूनाराम भादू के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आयोजन समिति के कोडाराम भादू ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव मंगलाराम गोदारा, वरिष्ठ नेता डॉ. राजेन्द्र मूंड, डूंगर कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अशोक बुड़िया, कृषि मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, माकपा नेता अशोक शर्मा, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष भंवरलाल कूंकणा, आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा सहित कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने कुश्ती को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़