WhatsApp Menu
खेत की सींव को लेकर बवाल, 9 लोग गिरफ्तार  |  सामाजिक क्रांति के प्रणेता ज्योतिबा फुले को याद किया, लिया शिक्षा के प्रसार का संकल्प।  |  एसपी ने चलाया ऑपरेशन नीलकंठ, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने पकड़ा अफीम तस्कर 400 ग्राम अफीम के साथ युवक को धरा।  |  भाजपा की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए विधायक सहित भाजपाई, गुसाईं ने किया 51 किलो की फुलमाला से स्वागत।  |  भव्य श्रीराम-जन्म महोत्सव की बांटी बधाइयां, सजाई सुंदर झांकियां, भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु  | 

सामाजिक क्रांति के प्रणेता ज्योतिबा फुले को याद किया, लिया शिक्षा के प्रसार का संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 अप्रैल 2026। शनिवार को घुमचक्कर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में सामाजिक क्रांति के प्रणेता महात्मा ज्योतिबा फुले को याद किया गया। उनकी जयंती पर पुष्पाजंलि अर्पित कर, उनके समानता व सामाजिक न्याय के विचार पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने फुले की वैज्ञानिक चेतना, कुरीतियों को जड़ से मिटाने, महिला सशक्तिकरण के लिए उनका योगदान, शिक्षा के माध्यम से सामाजिक न्याय की स्थापना के विचारों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महेश माली, गज्जू माली, भवानीशंकर सैनी, एडवोकेट सुनील कुमार माली, एडवोकेट नारायण पंवार, कृष्णा सैनी, गौतम सैनी व शरीफ सिलावट सहित अनेक लोग शामिल हुए। एडवोकेट सुनील कुमार माली ने फुले के जीवन संघर्षों के बारे में विस्तार से बताते हुए उपस्थित जनों को समाज में शिक्षा के लिए प्रयास करने का संकल्प दिलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़