WhatsApp Menu
नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  |  13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

सस्ता हुआ लड्डू का सामान, सौंदर्य प्रसाधनों में अब मिलेगा जीएसटी घटने का पूरा लाभ

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 दिसंबर 2025। दिसंबर जनवरी माह में कड़कड़ाती सर्दी में लड्डू बनाने और खाने की परंपरा पश्चिमी राजस्थान के हर घर में है। वहीं शुक्रवार को रसोई से जुड़ी बाजार से अच्छी खबर लड्डू बनाकर खाने वालों के लिए आई है। लड्डू सहित कई राशन की वस्तुओं के भावों में खासी गिरावट आई है। गिरावट से बाजार में खरीददारों में खुशी नजर आ रही है बाजार में नई चीनी आने के कारण चीनी के भाव कम हुए है। चीनी खुदरा में 45 रूपए से घटकर 42 रूपए प्रति किलो हो गई है। वहीं डेयरी घी के भाव भी उतरे है। अमूल घी सहित अनेक घी 600 रूपए प्रति किलो मिल रहा था वह अब 550 रूपए किलो मिल रहा है। इसी के साथ खोपरा 300 रूपए से 220 रूपए प्रति किलो आ गए है। सिंघाड़ा 200 रूपए से 160 रूपए प्रति किलो हो गया है। फुल मखाना जो 1000 से 1200 रूपए प्रतिकिलो बिक रहा था वह अब 880 रूपए प्रति किलो आ गया है। इसी के साथ राशन के कई सामान सस्ते हुए है।
सौंदर्य प्रसाधनों में अब मिलेगा जीएसटी घटने का पूरा लाभ।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। नवरात्र से पहले केंद्र सरकार ने विभिन्न उत्पादों व सामानों पर जीएसटी घटाई थी। इनमें सौंदर्य प्रसाधनों के विभिन्न वस्तुओं पर 12 से 18 प्रतिशत जीएसटी से घटा कर 5 प्रतिशत कर दी गई। स्थानीय बाजार में पुराने एमआरपी का सामान स्टॉक में भरा था जिससे आम ग्राहक को अभी तक वही सामान उसी पुरानी एमआरपी पर मिल रहा था। नए साल के आगमन से पहले बाजार में नए सामान नई एमआरपी के साथ पहुंच गया है। अब आम ग्राहकों को नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, क्रीम, तेल, पाउडर, लॉशन पर घटी जीएसटी की नई व कम रेट का अब लाभ मिल रहा है। अधिकांश क्रीम व लॉशन के दामों में आई गिरावट से महिला वर्ग भी प्रसन्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़