WhatsApp Menu
सरसजी मंदिर में विधि विधान से हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, गांव में एकता व समरसता का दिया संदेश, रात को होगा भव्य जागरण।  |  श्रीडूंगरगढ़ रंगा होली के रंगों में, रंग गुलाल से खूब खेली होली, दी एक दूसरे को बधाई।  |  पांच दिवसीय घींदड़ होली महोत्सव-2026 का सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ, उमड़े रसिए।  |  मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  | 

सरसजी मंदिर में विधि विधान से हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, गांव में एकता व समरसता का दिया संदेश, रात को होगा भव्य जागरण।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 मार्च 2026। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में सरस धोरा पर नवनिर्मित सरसजी मंदिर में विधि विधान से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। पंडित महावीर सारस्वत ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में घी व खोपरों की आहुति देकर गांव में सुख समृद्धि की प्रार्थना की। बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए और महिलाओं ने मंगल गीतों का गायन किया। पूजन से पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई व देवी देवताओं की सुदंर सजीव झांकियां सजाई गई। आज रात 9 बजे से जागरण का आयोजन होगा। जिसमें गायक कलाकार गजेंद्र अजमेरा व डीसी धालीवाल एवं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। राष्ट्रीय सरस सेना संस्थापक पवन सारस्वत ने बताया कि समारोह में भजन गायक रामावतार सारस्वा ने भजन “मंदिर बणग्यो त्यार है.. को पहली बार रिलीज किया। यहां कार्यकारिणी के चंदनमल सारस्वा, रामलाल गोदारा, तुलछीरामजी सारस्वा, श्रीराम सारस्वत, मदनलाल तावणियां, महावीर सारस्वा, हनुमानसिंह गोदारा, मदनलाल सारस्वा सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। श्रीसरसीजी महाराज मंदिर निर्माण समिति एवं राष्ट्रीय सरस सेना ने सभी अतिथियों व ग्रामीणों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़