1- कृषि विभाग की बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, दिए निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 नवम्बर 2025। कृषि विभाग के सहायक निदेशक रघुवर दयाल सुथार की अध्यक्षता में विभागीय कृषि अधिकारियों एंव कृषि पर्यवेक्षकों की बैठक श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के सभी सहायक कृषि अधिकारियों एवं कृषि पर्यवेक्षकों को समय पर रबी फसलों के बीज वितरण करने, विभागीय योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने, पात्र कृषकों को विभिन्न योजनाओं से लाभाविंत करने के निर्देश दिए गए। कृषि अधिकारी फसल महेन्द्र प्रताप ने तारबंदी अनुदान, पाइपलाईन अनुदान, बीज वितरण एवं राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि अधिकारी मेघराज द्वारा कृषि यंत्रों, गोर्वधन जैविक उर्वरक योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना की प्रगति समिक्षा की एवं लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि अन्वेषक मनोज कुमार ने राजस्व फसल कटाई प्रयोग, विभागीय फसल कटाई प्रयोग एवं बुवाई क्षेत्र से संबधित डेटा पर जानकारी देते हुए यह कार्य को महत्वपूर्ण बताया। बैठक में सहायक कृषि अधिकारियों एवं कृषि पर्यवेक्षको में भाग लिया।
2- उपखंड अधिकारी ने ली निर्वाचन विभाग के कार्मिकों की बैठक, दिए निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 नवम्बर 2025। एसआईआर में परिगणना प्रपत्र ऑनलाईन भरने के संबध में बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के समस्त 26 सेक्टर सुपरवाईजर्स एवं बीएलओ ने भाग लिया। निर्वाचन अधिकारी शुभम शर्मा ने एसआईआर को समयबद्ध कार्यक्रम बताते हुए 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक परिगणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण, बीएलओ एप से ऑनलाईन डिजिटलाईजेश आदि कार्य अनिर्वाय रूप से करने को कहा एवं इस संबध में लगातार फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण में पीपीटी के माध्यम से ऑनलाईन भरने का प्रशिक्षण दिया एवं अभ्यास भी करवाया गया। प्रशिक्षण में ब्लॉक स्तरीय पर्यवेक्ष अधिकारी तहसीलार श्रीवर्धन शर्मा, विकास अधिकारी मनोज धायल, सीबीईओ सरोज वीर पूनियां, सीडीपीओ चंद्रप्रभा शर्मा, जसरासर नायब तहसीलदार गौरव बेताला आदि उपस्थित रहे। निर्वाचन शाखा के मोहम्मद आरिफ भाटी, पूरबचंद, मास्टर ट्रेनर मनीष सैनी, पवन माली, नौरतमल शर्मा, सहीराम भामूं एवं श्रवण मोटसरा ने प्रशिक्षण दिया।