अपने संबोधन में मंत्री मेघवाल ने वर्तमान और पूर्व की सरकारों के कार्यों की तुलना करते हुए कहा कि अब विकास कार्यों में स्पष्ट अंतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
समाज कल्याण विभाग के छात्रावास के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सरकार ने अत्याधुनिक भवन के निर्माण के लिए 280 लाख रुपये का बजट आवंटित किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और नियमित रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पेयजल समस्या का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।
समारोह में गोदारा जाट किसनाराम के हाथों पाया लगवाया गया।
कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं भीखाराम नाई और सांस्कृतिक विभाग के जिला सह संयोजक सुभाष स्वामी ने मंत्री का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में बजरंगलाल सारस्वा, रतनसिंह राठौड़, रामकिशन दर्जी, जगदीश गुर्जर, सीताराम सोनी, भवानी तावणियां, गोपाल छापोला, नंदू नाई, वेदप्रकाश शर्मा, नानूराम कुचैरिया, रजत आसोपा, लक्ष्मीनारायण सेवग, समुद्रसिंह धीरदेसर चोटियान, जितेन्द्र सैनी मोमासर, हेमराज भादानी, पवन उपाध्याय, भंवरलाल दुग्गड, सत्यनारायण स्वामी, रमेश मूंधड़ा, थानमल भाटी, एडवोकेट रामनिवास सिला सहित शहर और गांव के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह कार्यक्रम क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगा गया, जहां सरकार और स्थानीय नेता मिलकर क्षेत्र की उन्नति के लिए संकल्पबद्ध दिखाई दिए।