WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 मार्च 2026। प्रतिमाह के दूसरे गुरूवार को प्रशासन द्वारा पंचायत समिति सभागार में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में मात्र दो परिवादी पहुंचे और समस्या समाधान की मांग की। दिनभर अधिकारी समस्याओं का इंतजार करते रहें और समाधान के लिए परिवादी पहुंचे ही नहीं। जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार व ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा, विकास अधिकारी मनोज धायल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
यहां सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह ने जनसुनवाई में पंचायत समिति कोटे से बने गोदारा बास ट्यूबवेल और नारसीसर मुख्य गुवाड़ में बने ट्यूबवेल को जलदाय विभाग द्वारा अपने अधीन लेकर कार्य करने की मांग की। उन्होंने बताया कि इन दोनों ट्यूबवेल में मोटर या केबल जल जाने पर विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता जिससे ग्रामीण परेशान होते है, वहीं जनसहयोग से ही इन्हें ठीक करवाया जाता है, परंतु ऐसे में लंबे समय तक पेयजल समस्या होती है। वहीं दूसरी परिवाद कैलाश सिंह राजपुरोहित तोलियासर ने सरदारशहर रोड पर फैले कंकरिट व निर्माण सामग्री के अतिक्रमण को हटवाने संबंधी परिवाद दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़