डूंगरगढ़ one 26 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय कन्या महाविद्यालय गांधी नगर जयपुर में गुरुवार को सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और आपात स्थिति में तकनीक के उपयोग की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को “इको भारत स्मार्ट क्यूआर टैग” वितरित किए गए। यह पहल जयपुर संयोजिका निशा बग्गा के समन्वय में संपन्न हुई। बग्गा ने बताया कि सड़क दुर्घटना के समय त्वरित सहायता मिलना बेहद जरूरी होता है। स्मार्ट क्यूआर टैग वाहन पर लगाने से किसी भी हादसे की स्थिति में राहगीर इसे स्कैन कर वाहन मालिक के परिजनों और इमरजेंसी सेवाओं को तुरंत सूचना दे सकते हैं। इसमें घायल व्यक्ति की मेडिकल जानकारी जैसे ब्लड ग्रुप भी उपलब्ध रहता है, जिससे इलाज में देरी नहीं होती।
इको भारत के सम्पत सारस्वत ने बताया कि सत्र के अंत में छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ दिलाई गई और उन्हें तकनीक के माध्यम से खुद को सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए। महाविद्यालय प्रशासन और छात्राओं ने इस पहल को उपयोगी और समय की आवश्यकता बताया।