WhatsApp Menu
विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  |  साहित्यकारों का सम्मान समाज की पुरानी परंपरा- श्याम महर्षि, श्रीडूंगरगढ़ में कथाकार श्याम जांगिड़ को ‘चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार’  |  श्रीडूंगरगढ़ में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर फूटा गुस्सा; पीएम का पुतला जलाया  |  सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर घायल, पिता ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया  |  सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर बाजार में चलाया जागरूकता अभियान  | 

सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर घायल, पिता ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE, 15 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़-बीकानेर मार्ग पर हेमासर व बेनीसर फांटे के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में घायल युवक के पिता ने चालक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार बीकानेर के बड़ा बाजार, नाइयों की गली सुथारों की बाड़ी निवासी आसूसिंह पुत्र भैरूसिंह राजपूत ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनका पुत्र गजेन्द्र सिंह 6 मार्च 2026 की रात करीब 11.30 बजे अपनी ईको गाड़ी से श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर आ रहा था। इसी दौरान हेमासर व बेनीसर फांटे के बीच सामने से आ रहे एक ट्रेलर चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में गजेन्द्र सिंह के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए तथा शरीर पर गंभीर चोटें आई। घायल को पहले बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में वहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़