WhatsApp Menu
बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  10 दिन में ट्यूबवेल निर्माण का आश्वासन, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की शुरू।  |  श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 24 पेटी शराब बरामद कर दो युवकों को किया गिरफ्तार।  | 

संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 अप्रैल 2026। सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच श्रीडूंगरगढ़ में संतो के सान्निध्य में संकीर्तन के साथ गौ सम्मान आह्वान अभियान रैली निकाली जाएगी। अभियान के सदस्यों ने सभी व्यापारियों व नागरिकों से गौ सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाने का आग्रह किया है।
गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी व अभियान के तहसील प्रभारी अगरसिंह पड़िहार ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे आड़सर बास की गोपाल गौशाला में अंचल के सभी गांवो से गौसेवक एकत्र होंगे। यहीं से मुख्य बाजार से होते हुए रैली के रूप में सभी उपखंड कार्यालय पहुंचकर गौ सम्मान की मांग करते हुए ज्ञापन देंगे। रैली में संत समाज व बड़ी संख्या में गौसेवी लोग शामिल होंगे। रैली में मधूर संकीर्तन होगा और महिला वर्ग की भागीदारी भी रहेगी। अभियान के तहत गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने, गौरक्षा के लिए कानून बनाने व गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से की जाएगी। वहीं अभियान के तहत प्रचार दल ने शनिवार को गांव दुलचासर, गोपालसर व देराजसर गांवो में जनसंपर्क किया व आमजन को अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। वहीं कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में आए लोगों से अभियान से जुड़ने का आग्रह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़