WhatsApp Menu
75 गांवों के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क बस सेवा, बच्चे भाग ले सकेगें ओलंपियाड़ में।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में नेत्रदान जागरूकता के लिए Meet & Greet, डॉक्टरों व स्टाफ से संवाद  |  लखासर में CSR फंड से 4 वाटर कूलर भेंट, स्कूल व अस्पताल को राहत  |  श्रीडूंगरगढ़ में GK की बड़ी परीक्षा का ऐलान: छात्रों के लिए सुनहरा मौका, जीत सकते हैं ₹7100 तक के पुरस्कार  | 

श्रीडूंगररगढ़ क्षेत्र से दो खास खबरें पढ़े एक साथ

1. पहलवान विजयपालसिंह की पुण्यतिथि पर कुश्ती प्रतियोगिता हाेगी आयोजित
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 मार्च 2026। महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास विकास समिति द्वारा दिवंगत पहलवान विजयपालसिंह गोदारा की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 2 अप्रैल, गुरुवार को प्रातः 9 बजे से छात्रावास परिसर में आयोजित होगा। प्रातः 11 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। समिति के अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू व मंत्री सुशील सेरड़िया ने क्षेत्रवासियों व खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।

2. शहीद हेतराम गोदारा के शहादत दिवस पर सोनियासर में रक्तदान शिविर होगा आयोजित
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 मार्च 2026। सेना मेडल से सम्मानित अमर शहीद हेतराम गोदारा के 8वें शहादत दिवस के अवसर पर गांव सोनियासर में श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 1 अप्रैल, बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन में क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा रक्तदान शिविर के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़