WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

श्रीडूंगरगढ़ से शोकमय दो खबरें पढें एकसाथ

कॉमरेड बंशीलाल मील को नारों के साथ दी अंतिम विदाई।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अखिल भारतीय किसान सभा टेऊ सूडसर के कॉमरेड बंशीलाल मील का शुक्रवार को निधन हो गया। शनिवार सुबह टेऊ सूडसर में माकपा नेताओं, किसान संगठनों, छात्र संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की उपस्थिति में उन्हें पार्टी रीति-नीति के अनुरूप अंतिम विदाई दी गई। कॉमरेड अमर रहें व लाल सलाम के नारे लगाए गए। पुष्पचक्र व फुलमालाए चढ़ाई गई। मील को अंतिम विदाई देने पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया सहित माकपा जिला सचिव सुंदरलाल बेनीवाल, सरपंच सुनील मलिक, सरपंच सुनील मेघवाल, एसएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी व पूर्व तहसील अध्यक्ष गौरव टाडा, माकपा नेता अशोक शर्मा, कृषि मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, खाद-बीज-कीटनाशक यूनियन अध्यक्ष मामराज भादू, उप सरपंच लालचंद सारण, गिरधारी जाखड़, शौकीन काजी, सुभाष जावा, सोम शर्मा, नारायण मल, बीरबल पूनिया, राजेंद्र जाखड़, क्रय-विक्रय सहकारी समिति सदस्य मोहनलाल भादू, गोपाल भादू, दानाराम प्रजापत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पेमाराम नायक पहुंचे। अनेक स्थानीय नागरिकों ने अंतिम यात्रा भाग लिया। पूर्व विधायक महिया ने बताया कि कॉमरेड बंशीलाल मील किसान आंदोलनों के जुझारू नेता रहे, जिन्होंने जीवनभर किसानों, मजदूरों और गरीब तबके के हक में संघर्ष किया। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए पार्टी में सदैव याद किया जाएगा।

सामाजिक कार्यकर्ता रहें पुगलिया का देहांत।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। तेरापंथ समाज के श्रद्धानिष्ठ श्रावक व क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रहें धनराज पुगलिया का शनिवार सुबह देहांत हो गया। उन्होंने आत्मशुद्धि के लिए प्रात: संथारा लिया व 10:28 बजे संथारा सीज गया। पुगलिया का अंतिम संस्कार शनिवार को ही जयपुर में किया जाएगा। उनके भाई भीकमचंद व हेमराज पुगलिया सहित समाज के अनेक वरिष्ठ जनों ने शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़