WhatsApp Menu
विभागीय अधिकारियों के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर, ग्रामीणों ने जताया आभार  |  बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गया छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की अपील  |  शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें तीन खास खबरें एकसाथ:-

पौष बड़ा के साथ घेवर के भंडारे में उठाया लुफ्त।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। आड़सर बास में ठाकुरजी मंदिर के पास कैलाश पान भंडार के यहां रविवार शाम को पौष बड़ा के साथ घेवर के भंडारे का आयोजन किया। आपसी सहयोग से आस पास के लोगों ने खूब लुफ्त उठाया और सर्दी के मौसम में घेवर व गर्म बड़े के सहभोज का आनंद लिया। इस दौरान अनेक युवा सक्रिय रहें व उत्साह के साथ आयोजन में शामिल हुए।

तेयुप के बैनर तले सैंकड़ों श्रावकों ने की सामूहिक सामायिक, दी सौहार्द की सीख।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में स्थानीय शाखा द्वारा “अभिनव सामायिक फेस्टिवल” (उत्सव विश्व मैत्री) का आयोजन मालू भवन में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक किया गया। साध्वी संगीतश्री जी व साध्वी डा. परमप्रभा जी के सान्निध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। साध्वी संगीतश्री जी ने ध्यान व जप के विभिन्न प्रयोग भी करवाए। सामायिक फेस्टिवल में समाज के पुरुषों, महिलाओं, युवकों एवं बच्चों की विशेष एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। आयोजन के लिए किशोर मंडल के किशोरों ने घर घर जाकर व मैसेज के माध्यम से श्रावकों व श्राविकाओं को इस फेस्टिवल में शामिल होने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में 200 से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के बाद में परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने सभी का आभार जताया।

शिक्षाविद् भंवरलाल राजपुरोहित का निधन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शिक्षाविद् भंवरलाल राजपुरोहित का रविवार शाम को निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। राजपुरोहित ने बाल भारती स्कूल में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी थी। वे अपने पीछे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके अनेक शिष्यों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़