WhatsApp Menu
विभागीय अधिकारियों के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर, ग्रामीणों ने जताया आभार  |  बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गया छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की अपील  |  शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढें तीन खास खबरें एकसाथ:-

बींझासर में कल होगा वीर तेजाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव बींझासर में कल होगा वीर तेजाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। सरपंच प्रतिनिधि सोहनराम नैण, पूर्व सरपंच पुरखाराम गोदारा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नानूराम नैण सहित गांव के मौजिज लोग प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। ग्रामीणों द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में पंचायत समिति सदस्य रामनारायण गोदारा, रामकरण सियाग, भादरसिंह राजपुरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजक युवाओं द्वारा उत्साह के साथ प्रतियोगिता की तैयारियां की जा रही है। वीर तेजाजी स्टेडियम में ही प्रतियोगिता के आयोजन होंगे तथा विजेता टीम को 41 हजार रूपए नगदी व एक चमचमाती ट्राफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा। उपविजेता को 21 हजार नगदी व मैन ऑफ दी सीरीज को 21 सौ रूपए के नगद पुरस्कार व ट्राफियां दी जाएगी। आयोजन समिति के सदस्य नरेंद्र कड़वासरा व चैनाराम कड़वासरा ने बताया कि प्रतियोगिता में उद्घाटन मैच मानकरासर व नागराज वॉरियर्स बींझासर के बीच खेला जाएगा।
1500 किलोमीटर पैदल चलकर लगाई बाबा के धोक, समाज बंधुओं ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। उड़िसा के संबलपुर से प्रमोद राठी करीब 1500 किलोमीटर पैदल चलकर सालासर बालाजी पहुंचे व बाबा को धोक लगाई। लंबी यात्रा सफलता पूर्वक पूरी करने पर श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा अध्यक्ष श्रीभगवान चांडक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय करनाणी, महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य रामचन्द्र राठी, शहर कार्य समिति सदस्य सुशील डागा, दिनेश बिहानी, एडवोकेट रश्मि करनाणी एवं दीपक आदि ने सालासर पहुंच कर बधाई देते हुए राठी का अभिनंदन किया। राठी ने सभी समाज बधुंओं का आभार जताया।

भाम्भू की पुण्यतिथि पर कल होगी श्रंद्धाजलि सभा, खिलाड़ियों का करेंगे सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार सुबह 11: 30 बजे पूर्व प्रधान दानाराम भाम्भू की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। सुशील सेरडिया ने बताया कि इस अवसर पर 3 व 4 जनवरी को आयोजित खेल प्रतियोगिता दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद एवं बेडमिंटन में अव्वल रहें 21 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद 1 बजे एमडीएस छात्रावास से उपखण्ड अधिकारी कार्यालय तक नशा मुक्ति के लिए पैदल मार्च निकाल कर नशा बन्दी हेतु उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़