राज्य स्तर पर कविता व मोनिका ने दौड़ में जीते रजत पदक।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राज्य स्तरीय कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 में गांव आड़सर की बेटी कविता पुत्री सुभाष नायक ने दौड़ में दो रजत पदक जीते है। वहीं आड़सर पुरोहितान की बालिका मोनिका पुत्र कालूराम नायक ने एक पदक जीता। दोनों बालिकाएं जैतासर स्थित केजीबीवी की छात्राएं है और कोटा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बीकानेर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय स्टाफ व परिजनों ने उसे बधाई दी।
ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित कथा में दूसरे दिन शिव भक्ति की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। धोलिया रोड के शिव धोरा पर ओंकारेश्वर मंदिर में शिव भक्तों द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में दूसरे दिन कथावाचक पंडित श्रीडूंगरगढ़ ONE ने शुद्ध भाव से शिव भक्ति करने की प्रेरणा दी। शास्त्री ने कहा कि शिव भक्ति से जीवन के तीनों ताप दैहिक, दैविक व भौतिक तापों का नाश हो जाता है। उन्होंने श्रद्धा के साथ शिवलिंग पर एक लोटा जल अर्पित करने का विशेष महत्व बताया और पंचाक्षर मंत्र नम शिवाय के जाप से हर बाधा का अंत हो जाने का विश्वास जताया। कथावाचक ने कहा कि मनुष्य का उद्देश्य क्या है, उस साध्य को प्राप्त करने के लिए क्या करें, इस संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए साध्य, साधन व साधक के बारे में जानकारी दी। संगीतमय कथा में शिव भजनों पर श्रद्धालु झूमे और दूसरे दिन कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिव आरती के बाद दूसरे दिन की कथा विराम हुई व श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए गए।
सनातन श्मशान भूमि में आयोजित कथा में बताई मंत्र जाप की महिमा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सनातन श्मशान भूमि में गौमाता भंडारा गौशाला समिति द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में कथावाचक संतोष सागर जी ने कथा के दूसरे दिन शिवलिंग उत्पत्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शिव पूजा व मंत्र जाप की महिमा का गुणगान किया। कथावाचक ने कहा कि जीवन में कितनी भी चिंताए हों, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का जाप करने से स्वंत ही मन को शांति मिलती है और समाधान भी सूझते है। कथा में दूसरे दिन के मुख्य यजमान विजय कुमार सोनी ने पूरे परिवार सहित कथा श्रवण का लाभ लिया। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने कथा में भागीदारी निभाई।
एडवोकेट धायल का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। एडवोकेट अनिल धायल को भाजपा में लक्ष्मणगढ़ विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर मंगलवार को गौसेवा संघ द्वारा उनका सम्मान किया गया। संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, भगवती ओझा, पूनमचंद सुथार, सुशील सुथार, भगवान, मनोज डागा, राज सुथार, प्रयागचंद शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें। सभी ने फूलमालाएं पहना कर धायल को बधाई दी।