WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में कुछ खास खबरें एकसाथ

सेवा में आगे आया पूनियां परिवार, बनवाई मंदिर में प्याऊ।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव कितासर भाटियान के बाबा रामदेवजी मंदिर प्रांगण में जनसेवार्थ बनवाई गई प्याऊ का लोकार्पण बुधवार को समारोहपूर्वक किया गया। गांव की दिवंगत लिछमादेवी पत्नी सदाराम पूनियां की स्मृति में उनके पुत्र किशनाराम, देवाराम, लालूराम पूनियां ने यह निर्माण करवाया है। लोकार्पण के मौके पर ग्रामीण हेमराज पूनियां, वार्डपंच भंवरलाल, बीरबलराम, अमराराम, मालाराम, भैराराम, श्रवण, ओमप्रकाश धतरवाल, राकेश, सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनियां, शिवरतन, भाजपा नेता पृथ्वीराज व्यास, मांगीलाल, शिव शंकर व्यास, अर्जुनराम, भंवरलाल, भींयाराम संत, संदीप, राजूदास कामड़, हरुराम मेघवाल, दुलाराम, शैतान सिंह, सार्दुलसिंह भाटी, लूणाराम नाई आदि मौजूद रहे व इस पुण्य कार्य के लिए सदाराम पूनियां परिवार का आभार जताया।

सहकारी समिति अंगीकरण कार्यक्रम का आयोजन।
श्रीडूगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा गांव बापेऊ में ग्राम सेवा सहकारी समिति पर समिति अंगीकरण कार्यक्रम का बुधवार को आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि राजेश टाक, मुख्य अतिथि मोहम्मद फारूक, समर सिंह यादव, रघुवीर दयाल ने कृषि विभाग व समिति की विभिन्न योजनाओं, उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने, प्राकृतिक खेती व जैविक खेती के बारे में अनेक जानकारियां दी। कार्यक्रम में कृषि अधिकारी मेघराज, महेंद्र व सरपंच प्रतिनिधि ज्ञानाराम ज्याणी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कृभको ने समिति द्वारा संचालित लाइब्रेरी में 16 कुर्सियां भेंट में दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। समिति व्यवस्थापक राकेश कुमार सारण, अध्यक्ष मनेश महिया, उपाध्यक्ष मनीष राजपुरोहित ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अधिकारियों का स्वागत सम्मान करते हुए आभार जताया।

मासूम से छेड़छाड़ के मामले में कठोर कार्रवाई की मांग, सीओ को दिया पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। हिंदू क्रांति सेना के सदस्यों ने सीओ निकेत पारीक को ज्ञापन सौंप कर मासूम के साथ हुई छेड़छाड़ की वारदात में आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। इस दौरान संगठन के सतीश सारस्वत, आनंद जोशी, श्याम गिरी, शौकीन, विशाल, दीपक हिंदू, रमाकांत झंवर, पवन प्रजापत, बनवारी पारीक, मनीष, मुरारी, अशोक गिरी शामिल रहें। सभी ने चार्टशीट शीघ्र पेश करने व मामला फास्ट ट्रेक में चलाकर न्याय दिए जाने की मांग की।

केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मानित हुई उदरासर की बालिका।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। वैद्य मघाराम राउमावि उदरासर की छात्रा मनोज पुत्री मांगीलाल मेघवाल बुधवार को बीकानेर में आयोजित भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट के समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के हाथों सम्मानित हुई। मनोज ने कक्षा 10 में हिंदी विषय में शत प्रतिशत अंक हासिल किए। समारोह में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार सहित अनेक अतिथि मंच पर मौजूद रहें। परिवार सहित परिजनों ने बालिका को बधाई दी।

खेजड़ी काटने की सूचना पर पहुंचे युवा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव मोमासर की रोही में खेजड़ी काटने की सूचना पर युवा मौके पर पहुंचे। युवाओं ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर सोलर प्लांट के नाम पर खेजड़ी के हरे पेड़ काटे जा रहें है। युवाओं ने बताया कि उनके पहुंचने पर पेड़ कटाई कर रहें लोग मौके से भाग छूटे। इस दौरान बीरबल पूनियां, गोपी गोदारा, बजरंग सहू, भंवरलाल सहू, हरि भामु, रामनिवास गोदारा, ओंकार रोझ, विशाल गोदारा ने नाराजगी जताई। युवाओं ने खेजड़ी के पेड़ किसी कीमत पर नहीं काटने देने का संकल्प लिया। युवाओं ने प्रशासन को भी सूचना दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़