WhatsApp Menu
गीता पब्लिक स्कूल में परीक्षा की तिथि में बदलाव, शामिल होने के लिए एक ओर मौका  |  श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने की अवैध शराब व पर्ची सट्टे के खिलाफ दो कार्रवाइयां।  |  10 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में कुछ खास खबरें एकसाथ

राउमावि में विद्यार्थियों को दी कानूनों की जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राजकीय रूपा देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य वक्ता अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद, एसीजेएम हर्ष कुमार ने विद्यार्थियों को न्याय आपके द्वार योजना, नालसा जागृति योजना, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण रोकथाम व पौधे लगाने के बारे में विभिन्न जानकारियां दी। हर्ष कुमार ने बताया कि न्याय आपके द्वार लोक उपयोगिता समस्याओं के सुलभ एवं त्वरित समाधान विषय पर सारगर्भित जानकारी दी। उन्होंने स्थाई लोक अदालत की भूमिका के बारे में बताया और समस्या समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 9119365734 के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। तालुक कोर्ट सचिव जगदीश जांगू ने बताया कि इस दौरान सीबीईओ सरोज पूनियां वीर, स्कूल के प्रधानाचार्य रतनलाल शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

संयुक्त निदेशक ने किया स्कूल का निरीक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राउमावि बरजांगसर व महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बरजांगसर का संयुक्त निदेशक स्कूली शिक्षा सुनीता चावला ने निरीक्षण किया। चावला ने कक्षाओं का अवलोकन किया, बच्चों से बातचीत करते हुए सामान्य ज्ञान के प्रश्न किए। उन्होंने मीड डे मील के बारे में जानकारी ली और बच्चों से भोजन व्यवस्था के बारे में भी पूछा। उन्होंने प्रीबोर्ड परीक्षा का अवलोकन किया। इस दौरान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर भी उनके साथ रही व क्षेत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई। एसीबीईओ अशोक चुग सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। सुनीता चावला ने विद्यालय व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जताया।

 

नीलगाय से टकराई कार, एक घायल को किया रेफर।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कुछ ही देर पहले हाइवे पर अचानक नीलगाय सामने आ जाने से कार उससे टकरा गई। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार मनोज पुत्र सोहनलाल गहलोत निवासी बीकानेर घायल हो गया। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़