WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में कुछ खास खबरें एकसाथ

माहेश्वरी सभा सदस्यों ने किया कैलेण्डर का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा 2026 के कैलेंडर छपवाए गए है, इस कैलेंडर का श्रीडूंगरगढ़ में विमोचन मंगलवार को महेश भवन में सभा सदस्यों ने किया। सदस्यों ने बताया कि कैलेंडर श्रीडूंगरगढ़ के माहेश्वरी परिवारों को वितरित किए जाएंगे। सभा के स्थानीय अध्यक्ष श्रीभगवान चांडक, महासभा के कार्यकारी मंडल सदस्य संजय करनाणी, रामचन्द्र राठी, प्रदेश सभा उपाध्यक्ष ललित बाहेती, प्रदेश सभा कार्यसमिति सदस्य श्रीगोपाल तापड़िया, शहर सभा कार्यसमिति सदस्य सोहनलाल बिहानी, कमलकिशोर पेड़ीवाल, शहर कार्यकारी मंडल सदस्य ब्रह्मानन्द मूंधड़ा व शंकरलाल बिहानी उपस्थित रहें। सभी सदस्यों ने माहेश्वरी परिवारों में कैलेंडर पहुंचाने की जिम्मेदारी ली।

संकट चौथ का व्रत महिलाओं ने मांगी संतान की कुशलता।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मंगलवार को महिलाओं द्वारा घर-घर में संकट चौथ का व्रत रखा। महिलाओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और संकट चौथ व्रत कथा कहानी सुनकर संतान के लिए मंगल की प्रार्थना की। महिलाओं ने संतान की आयु और घर में सुख समृद्धि की कामना की। रात को चंद्रोदय के दर्शन के बाद महिलाओं ने व्रत खोला। महिलाओं ने बताया कि संकट चौथ का व्रत रखने और भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से जीवन में संकट दूर हो जाने की मान्यता है। महिलाओं ने घरों में तिल का तिलकुटा भी बताई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़