सीमेंट फैक्ट्री के निर्माण पर रोक लगाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कितासर भाटियान की रोही में एक सीमेंट फैक्ट्री के निर्माण कार्य रूकवाने की मांग करते हुए प्रशासक शारदा देवी ने उपखंड अधिकारी को पत्र दिया है। उन्होंने पत्र में बताया कि खेत खसरा नबंर 481 में एक सीमेंट फैक्ट्री का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जो कृषि भूमि पर व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है और पंचायत कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया है। प्रशासक ने कृषि भूमि पर अवैध निर्माण कार्य रूकवाने की मांग प्रशासन से की है।
श्रीडूंगरगढ़ से तीर्थयात्री दल ने किए द्वारका दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मलमास में कस्बे के चारों बासों से एक तीर्थयात्री दल द्वारका दर्शनार्थ दस दिवसीय यात्रा पर है। इस बीच यात्रियों ने द्वारका के मार्ग में आने वाले अनेक तीर्थों के दर्शन किए। आपसी सहमति व आपसी सहयोग से रवाना हुए इस दल में रामकिशन, विजयराज, इंद्रचंद, आसाराम, नानूराम, राजेश फुलभाटी, हरिराम, गोपालराम, भगवानराम, गोपालराम, शिव, तरूण, भरत कुमार सैन, पुजारी तीर्थमल, मदनलाल चौहान, बृजमोहन, सांवरमल, रामप्रसाद, किशन, जगदीश, सत्यनारायण, बह्मानंद मूंधड़ा, बजरंग पारीक, आसदास स्वामी, किशन गोदारा, लालचंद तावनियां, लक्ष्मीनारायण, बलवंत, बेगनाथ, भगवाननाथ सहित महिलाए व बच्चे भी शामिल है। वरिष्ठ नागरिक सूरजाराम, तोलाराम मारू, अमरचंद सुथार, राधेश्याम मारू ने यात्रियों को मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दी।