सीएम को पत्र भेजकर कालीबाई स्कूटी व मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति पोर्टल पुन: खोलने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कालीबाई स्कूटी व मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति पोर्टल शीघ्र बंद होने से बड़ी संख्या में विद्यार्थी इससे वंचित रह गए है। ऐसे में गांव मोमासर के छात्र हितों के लिए जागरूक युवा पवन सैनी ने सीएम भजनलाल शर्मा व कॉलेज आयुक्त को पत्र देकर काली बाई स्कूटी योजना व मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का पोर्टल पुन: खोलने की मांग की है। सैनी ने बताया कि योजना का पोर्टल शुरू हुआ तो महीने भर तक ये पोर्टल सुचारू रूप से चालू ही नहीं हुआ। वहीं छात्रवृत्ति योजना में सैकंड व फोर्थ सेमेस्टर का परिणाम नहीं आने के कारण विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए। सैनी ने विद्यार्थी हित में सरकार से पोर्टल पुन खोलने की माग की है, जिससे वंचित विद्यार्थियों को लाभ् मिल सकें।
कल होगी किसान सभा की बैठक, पूर्व विधायक होंगे शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। रविवार को माकपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे अखिल भारतीय किसान सभा, श्रीडूंगरगढ़ की विस्तृत बैठक आयोजित होगी। बैठक में पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारीलाल महिया उपस्थित रहेंगे। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर गहन चर्चा की जाएगी।
वाल्मीकि समाज ने रीना वाल्मीकि सहित अतिथियों का किया सम्मान, नेताओं ने शिक्षा पर ध्यान देने पर दिया जोर।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शुक्रवार को कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के शिविर में शामिल होने श्रीडूंगरगढ़ आई संगठन की राजस्थान प्रभारी रीना वाल्मीकि का कांग्रेस की महिला प्रदेश महासचिव रेखा कलोसिया का मोमासर बास स्थित अंबेडकर भवन में वाल्मीकि समाज द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पंवार भी शामिल हुए। नेताओं ने महिला व बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान किया। डॉ पंवार ने सफाई कामगारों को सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाने पर सरकारों के ध्यान दिए जाने व नियमितीकरण किए जाने की बात कही। रीना वाल्मीकि ने सभी का आभार जताते हुए बेटी शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक बेटी शिक्षित होगी तो दो घरों को रोशन कर देगी। रेखा कलोसिया ने सभी को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर संगठन महासचिव केशव तिवाड़ी, बीकानेर शहर अध्यक्ष नन्दलाल जावा, पूर्व सफाई आयोग सदस्य ओमप्रकाश लोहिया का भी स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के संभाग प्रभारी विमल भाटी सहित पूर्व पार्षद कालूराम मलघट, पार्षद प्रतिनिधि अनिल मलघट, नन्दू मलघट, हरजीराम मलघट ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में नन्दलाल जावा, हुकमचंद जावा, सुभाष जावा, निर्मल वाल्मीकि, हरजीराम मलघट, कालूराम पूर्व पार्षद, अनिल मलघट, वीर विनितराज तेजी, अशोक तेजी ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट पुखराज तेजी ने किया। इस दौरान राहुल वाल्मीकि, रविकांत सारसर, सीताराम चांवरिया, सजंय सारवान, नन्दलाल तेजी, ओमप्रकाश पप्पू मिस्त्री, मुकेश तेजी, सोनू तेजी, राम मलघट, नन्दू मलघट, मनीष बागड़ी, बजरंग तेजी, देवकिशन बागड़ी, मुन्नालाल मलघट, बालकिशन तेजी, रामु मलघट, विमल पंवार, रामु बागड़ी, अनिल कंडारा, भारती तेजी, बिनु देवी, लालीदेवी, नथली देवी, सुमित्रा देवी, पिंकी तेजी, पार्वती देवी, बीकानेर जयश्री तेजी, मन्नू तेजी, राजा, लक्ष्मी मलघट, हुमांशु, धानु तेजी, राहुल, निक्कू तेजी, आलोक, कार्तिक तेजी, कैलाश तेजी, नेहा, अनामिका मलघट आदि मौजूद रहें। निर्मल वाल्मीकि ने सभी का आभार व्यक्त किया।