WhatsApp Menu
घर में घुसकर माँ बेटे पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की जमानत खारिज  |  1 मार्च के ओलंपियाड विजेता स्कूटी-साइकिल सहित अनेक पुरस्कारों से होंगे सम्मानित।  |  श्रीडूंगरगढ़ की रात: चाय की दुकान से थाने तक — पुलिस कार्रवाई और नागरिक स्वतंत्रता पर उठते सवाल  |  2 साल से भुगतान नहीं, 900 से ज्यादा BRP में नाराजगी; मार्च तक पैसे नहीं मिले तो सामाजिक अंकेक्षण का बहिष्कार  |  श्रीडूंगरगढ़ शैक्षिक जगत से दो खास खबरें  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में कुछ खास खबरें एकसाथ

याद किया वाजपेयी को, मुख्य बाजार में आयोजित हुआ कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती पर मुख्य बाजार में कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों ने अटलजी की स्मृतियों को याद किया व उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। युवा नेता सुनील तावणीयां, बद्री प्रसाद, गौरीशंकर सारस्वत, पूर्व पार्षद शिवप्रसाद तावणीयां, दानाराम गुसाईं, भरत जोशी, श्रवण सिद्ध, रवि नायक, मोरसिंह मेघवाल, सत्यनारायण मोट, श्याम गोदारा, राजेश महावर, महेंद्र भादानी, नंदलाल, मूलचंद, राजकुमार नाई, सांवरमल सारस्वत, देवकिशन ओझा, दानाराम भाटी, पवन तापड़िया, छोटू नायक लखासर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

महाराजा सूरजमल के बलिदान को याद किया, बताया अजेय योद्धा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में महाराजा सूरजमल के 262 वें बलिदान दिवस पर श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन रखा गया। सभा में दो मिनिट का मौन रखकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। समिति सदस्य सुशील सेरडिया ने महाराजा सूरजमल को शौर्य का प्रतीक बताया। उन्होंने महाराजा से प्रेरणा लेने की बात कहते हुए उन्हें महान अजेय योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि उनमें वीरता, धीरता, उदारता, दूरदर्शिता का संगम था, वे समावेशी सोच को आत्मसात करने वाली भारतीयता के सच्चे प्रतीक थे। मुकेश गोदारा ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने जनकल्याणकारी सोच के साथ मजबूत रियासत की नींव रखी, वे सभी के लिए प्रेरणीय है। कार्यक्रम में रामकिशन सारण, रामनिवास हरडु, श्रवण बाना, कन्हैयालाल गोदारा, रतनाराम गोदारा, महेंद्र गोदारा, मदनलाल, सुशील पूनियां, दशरथ जाखड़, रामस्वरूप सहू, राजेन्द्र, मनोज चोटिया, मंजीत महिया, किशनलाल, राजूराम जाखड़, रामस्वरूप सिहाग, हड़मानाराम ज्याणी, लालचंद सहू, रामकिशन, सुमित गोदारा, विनोद कुमार सहू, कैलाश आदि उपस्थित रहे । एमडीएस छात्रावास वार्डन दयानन्द बेनीवाल ने सभी का आभार प्रकट किया।

विद्यालय में मनाया तुलसी दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कालूबास में स्थित अंग्रेजी माध्यम के लर्न एडं फन स्कूल में बुधवार को तुलसी दिवस मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत ने भारतीय संस्कृति में तुलसी पूजन का महत्व बताते हुए इसे पूरी तरह वैज्ञानिक पर्व बताया। उन्होंने कहा कि तुलसी 24 में से 20 घंटे ऑक्सीजन देने वाला औषधीय गुणों वाला पौधा है जो हर एक घर में परिवार के सदस्य की तरह शामिल है। इस दौरान उन्होंने हिंदू पर्वों के वैज्ञानिक पहलूओं को समझाया। विद्यालय के बच्चों ने तुलसी पूजन किया व इस दौरान स्टाफ भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़