WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में कुछ खास खबरें एकसाथ

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहें अत्याचार का विरोध, विहिप ने किया प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहें अत्याचार के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहें है। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का जमकर विरोध किया। संगठन सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश विरोधी नारे लगाए और बांग्लादेश प्रधानमंत्री का पुतला फुंका। विहिप संरक्षक भवरलाल दुगड़ ने कहा कि ये नृशंसता असहनीय है और कोई सभ्य समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा। ये अत्याचार तुरंत बंद होना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।

सीएम को लिखा पत्र, चौरड़िया ने उपजिला अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राजकीय उपजिला अस्पताल में लोक समता समिति के महासचिव व नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया ने सीएम को पत्र लिखकर अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति करने की मांग की है। चौरड़िया ने बताया कि नगर की जनसंख्या व करीब 100 गांवो के मध्य ये उपजिला अस्पताल स्थित है जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। चौरड़िया ने बताया कि पूरे क्षेत्र का महिला वर्ग स्त्री रोग विशेषज्ञ के नहीं होने से परेशान है। वहीं अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना, लेब टेक्नीशियन स्टाफ के पदों पर नियुक्ति, सफाई कार्मिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति किए जाने की मांगे रखी। चौरड़िया ने कहा कि इन सुविधाओं के अभाव में आमजन बुरी तरह से प्रभावित है। सरकार जनहित में ये मांगे पूरी कर क्षेत्र की आवाम को राहत देने का काम करें।

सिंगल यूज प्लास्टिक बना चुनौती, वन कार्मिकों ने जागरूकता कार्यक्रम में दी जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इसके बहिष्कार करने व इसके दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए एक निजी शिक्षण संस्थान में मंलगवार को वन विभाग के सहायक वनपाल अशोक कुमार, रामकुमार सहित कार्मिक सीताराम सिद्ध, लोकेश कुमार, द्रोपती ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। टीम ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया, और घरों में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने, इससे होने वाले पर्यावरणीय नुकसान, के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इसके प्रयोग को आज से ही छोड़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक बहिष्कार के पोस्टर भी बनाए। सुभाष सिद्ध ने सभी का आभार जताया।

खोया-पाया : खोया पर्स, जरूरी कागजात सहित हजारों की है नगदी, मदद की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ शहर में मुख्य बाजार की घास मंडी रोड से घूमचक्कर के बीच रविवार को एक पर्स खो गया है। पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम सहित जरूरी कागजात व हजारों की नगदी है। रेलवे फाटक के पास रहने वाले पीड़ित श्रवण कुमार ने मदद की अपील की। श्रवण कुमार ने बताया कि किसी सज्जन को पर्स मिला हो तो वह 9213279701 पर संपर्क कर लौटाकर सहायता करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़