WhatsApp Menu
हाई स्कूल रोड पर आज खुलेगा विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय  |  रामनवमी धर्म यात्रा की तैयारी का जोश, विहिप कार्यालय का उद्घाटन आज, धर्म यात्रा समिति का होगा गठन  |  नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  |  13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में कुछ खास खबरें एकसाथ

हाइवे अथॉरिटी ने हटवाए अतिक्रमण, बंद होंगे अवैध कट।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। हाइवे अथॉरिटी टीम ने गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर हाइवे पर किए हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। लखासर टोल प्लाजा मैनेजर सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हाइवे पर श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर के आस पास बने सभी अवैध कट बंद होंगे। यहां केवल श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना व उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने के कट वैध रूप में रहेंगे शेष सभी कट रेलिंग लगा कर बंद किए जाएंगे। अब यहां आकर रूकने वाली बसों को सर्विस रोड से ही आना होगा व सर्विस रोड पर होकर ही जयपुर रोड पर निकलना होगा। सुनील कुमार ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।
पिता ने दी रिपोर्ट, युवक का शव सौंपा परिजनों को
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गुरूवार सुबह एक हादसे में 26 वर्षीय युवक ने अपनी जान गवां दी। गुरूवार अलसुबह करीब 4.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ से हेमासर की ओर करीब चार किलोमीटर दूर रेल पटरियों के पास रमजान पुत्र मोहम्मद अली निवासी वार्ड 6 श्रीडूंगरगढ़ का शव मिला है। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के एएसआई राजेंद्र कुमार, कांस्टेबल पुनीत टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पिता ने पुलिस को मर्ग दर्ज करने के लिए रिपोर्ट दी व पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जोगिया व मेघवाल मोहल्ले में ट्यूबवेल बनाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। घुमंतु अर्द्धघुमंतु जाति उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष मखननाथ, मुन्नीराम मेघवाल, मुन्नानाथ कालबेलिया ने गुरूवार को बीकानेर में सांसद अर्जुनराम मेघवाल के नाम उनके पुत्र रवि शेखर को ज्ञापन सौंपते हुए गांव जैसलसर में जोगिया और मेघवाल मोहल्ले में ट्यूबवेल बनवाने की मांग की। मखननाथ ने बताया कि गांव में 90 घरों ऐसे है जहां कभी पानी आया ही नहीं। यहां एक प्राइमरी स्कूल भी है जिसमें पानी की सुविधा नहीं है। ऐसे में सांसद कोटे से यहां ट्यूबवेल बनाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़