आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी ने नोखा में ली बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी श्रवण डोगीवाल बेनीसर ने शुक्रवार को दायित्व ग्रहण किया और शनिवार को पहली बैठक नोखा में ली। डोगीवाल ने बताया कि सुबह 11 बजे अंबेडकर सर्किल नोखा में कार्यकर्ताओं की बैठक में जिले में आगामी चुनावों पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। डोगीवाल ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस व भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखने व आम आदमी पार्टी के एंजेंडे का प्रचार प्रसार करते हुए सदस्य जोड़ने की बात कही। इस दौरान जिले की सभी तहसीलों में बैठके लिए जाने व सदस्य जोड़ने का रोडमैप बनाया गया। आम आदमी पार्टी के समर्थक सत्यनारायण विश्नोई, भंवरलाल ज्याणी, सत्यनारायण देवरा, मांगीलाल विश्नोई, छगनलाल छींपा सहित अनेक कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।
अनुराधा कायाकल्प सेंटर में विहिप के सेवा प्रमुख से हुई योग चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बिग्गाबास में स्थित अनुराधा कायाकल्प सेंटर में संचालित नि:शुल्क योग कक्षा में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय कुमार शामिल हुए। योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश भुंवाल ने अजय कुमार का स्वागत सम्मान किया। उन्होंने योग साधकों से योग आसन कर स्वास्थ्य को मजबूत करने व साधना में निरंतरता रखने की बात कही। इस दौरान लंबी योग चर्चा हुई। योग विद्यार्थी राजेंद्र प्रजापत, जेठानंद सिंधी, दुर्गादत्त पालीवाल, मनोज सिंधी, हनुमान नाथ सिद्ध, मूलचंद पालीवाल, गोपी देवी सिंधी, डिंपल प्रजापत, पूनम सिंधी, रामा सिंधी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।