खुल कर बांटे चैक, हुए बाऊंस, छह वांरटों में फरार स्थाई वांरटी को किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे के आड़सरबास निवासी बजरंगलाल प्रजापत को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। प्रजापत के खिलाफ न्यायालय द्वारा विभिन्न चैक बाऊंस के मामलों में चार स्थाई वारंट एवं दो गिरफ़्तारी वांरट जारी किए हुए थे। प्रजापत को पकड़ने में कांस्टेबल पुनित कुमार की विशेष भूमिका रही। आरोपी को गुरूवार को न्यायालय में पेश किया गया।
गांजे के साथ पकड़े बाप-बेटे को नहीं दी गई जमानत।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। गत 2 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास में दशहरे मैदान मार्ग पर 10 किलो 048 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किए गए बाप-बेटे का जमानत आवेदन खारिज कर दिया गया है। आरोपी बाबुलाल पुत्र राधेश्याम एवं उसके पुत्र संदीप द्वारा अपना जमानत आवेदन जिला सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद के समक्ष पेश किया गया। लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध ने प्रशासन की ओर से पैरवी की एवं जमानत आवेदन खारिज किया गया।
अफीम सप्लाई देने गए युवक को लिया रिमांड पर।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा मंगलवार को गांव बिग्गा में अफीम की सप्लाई देने गए युवक गांव तोलियासर निवासी किशन धतरवाल को 100 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिनों के रिमांड पर पुलिस को सुपुर्द किया गया।