WhatsApp Menu
गणगौर उत्सवों की मची है धूम  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  भागवत कथा में दूसरे दिन राजा परीक्षित के प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।  |  सातलेरा-बिग्गा में धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी, मगरिया में उमड़ा जनसैलाब  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

श्रीडूंगरगढ़: विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया ज़िला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

डूंगरगढ़ one 10 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित ज़िला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलों में सक्रिय भाग लेने की सलाह दी।

विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया अभियान’ का जिक्र करते हुए कहा कि इसने देशभर में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह पैदा किया है। उन्होंने बताया कि इससे कई युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत देश को हमेशा एकता के सूत्र में बांधने का काम करती रही है।

कार्यक्रम में सीडीपीओ महेन्द्र कुमार, सीबीओ सरोज पुनिया, एडिपीसी कृष्ण कुमार, विद्यालय की प्रिंसिपल सुलोचना, शिक्षकगण और छात्राओं की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़