आदर्श स्कूल में निकली शिक्षकों के विभिन्न पदों पर भर्तियां।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 जुलाई 2025। क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा के आदर्श स्कूल में फर्स्ट, सैंकेंड व थर्ड ग्रेड शिक्षकों की बड़ी भर्ती की जानी है। स्कूल के निदेशक मूलचंद गोदारा ने बताया कि विद्यालय में गणित व्याख्याता 1 पद, अंग्रेजी में कक्षा 6 से 10 तक 1 पद, हिंदी में कक्षा 6 से 10 तक के लिए 1 पद, संस्कृत विषय के लिए 1 पद की भर्ती की जानी है। इसी के साथ अंग्रेजी से 3 से 5 तक की कक्षाओं के लिए 1 पद, सामाजिक विज्ञान विषय में 1 पद, सहित प्राथमिक शिक्षक 2-2 पद, सुलेख हिंदी/अंग्रेजी के लिए 1-1 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के लिए 1 पद, हॉस्टल वार्डन के लिए 1 पद, कोच के हैण्डबॉल, वॉलीबॉल व हॉकी के पदों पर भी भर्ती की जानी है। स्कूल में विज्ञान, कला व कृषि संकाय के विभिन्न पदों पर भी विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती ली जानी है। इसी के साथ अभ्यर्थी के लिए योग्यतानुसार सैलेरी के साथ रहने खाने की सुविधा भी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपना रिज्यूम बनाकर 9929671550 या 9602342565 पर भेज देवें। निदेशक गोदारा ने बताया कि 10वीं कक्षा में शानदार परिणाम के साथ हॉकी और वॉलीबॉल, खो खो में भी बच्चों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस सत्र में भी पढ़ाई के साथ खेल पर भी पूरा फोकस किया जाएगा जिससे ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों की प्रतिभा को भी पहचान मिले।
टाटा शोरूम में सेल्समैन की आवश्यकता
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नेशनल हाईवे पर खुले टाटा गाड़ियों के शोरूम में सेल्समैन की आवश्यकता है। श्रीडूंगरगढ़ टाटा शो-रूम के निदेशक विशाल स्वामी ने बताया कि सेल्स में अनुभवी को प्राथमिकता दी जाएगी एवं सैलेरी योग्यतानुसार दी जाएगी। साथ ही आर्कषक इंसेटिव भी कमा सकेगें। प्रबंधक गोविंद सारस्वत ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपना रिज्यूम या आवेदन नम्बर 9829741551 पर वाटसएप कर सकते है एवं चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सोमवार को शो-रूम बुलाया जाएगा एवं आवेदन महिला एवं पुरूष दोनो कर सकते है।
बजाज बाईक शो-रूम में सेल्समैन की आवश्यकता।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। नेशनल हाईवे पर सेसोमूं स्कूल के पास स्थित बजाज मोटरसाईकिल के स्थानीय डीलर बालाजी बजाज में भी सेल्समैन की आवश्यकता है। निदेशक विशाल स्वामी ने बताया कि सेल्स एवं स्टोर मैनेजमेंट में अनुभवी को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रबंधक विक्रम स्वामी ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपना रिज्यूम या आवेदन 9460526401 पर वाटसएप कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। वेतन योग्यतानुसार दिया जाएगा एवं आवेदन महिला एवं पुरूष दोनो कर सकते है।