श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 जनवरी 2026। सोमवार सुबह आडसर बास में 11 हजार केवी लाइन टूटकर गिरने के कारण कटौती रही। जिसे अभी दोपहर 1.30 बजे सुचारू कर दिया गया है। वहीं धोलिया जीएसएस से भी करीब आधे शहर में सुबह 9 बजे से अघोषित बिजली कटौती हो रखी है। इससे कालू बास, मुख्य बाजार, मानक चौक, आडसर बास के कुछ इलाके कटौती से प्रभावित है। इन क्षेत्रों के अनेक स्कूल, निजी व सरकारी कार्यालयों के लोगों के साथ व्यापारी वर्ग भी इस कटौती से खासा परेशान हुआ है। बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि जीएसएस से जुड़ी गुसाईसर बड़ा की लाइन पर जरूरी रखरखाव का कार्य किया जा रहा था। जिसे 2 बजे तक पूरा कर दिया जाएगा। जिसके चलते कटौती हुई है व दोपहर 2 बजे बाद बिजली बहाल कर दी जाएगी। इससे परेशान लोग भी दिनभर इधर उधर लाइट आने के बारे में पूछताछ करते नजर आए। बिजली नहीं होने से नागरिकों के अनेक काम अटक गए और उन्होंने कटौती की पूर्व सूचना दिए जाने की मांग भी की है।