WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

श्रीडूंगरगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, नगरपालिका की कार्रवाई, 100 किलो प्लास्टिक जब्त

डूंगरगढ़ one 18 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका मण्डल द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा के आदेशानुसार बुधवार को शहर में विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 100 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इस अभियान में राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बीकानेर की टीम से राधेश्याम स्वामी (जेईएन) व उनकी टीम शामिल रही। वहीं नगरपालिका की ओर से सफाई निरीक्षक करणीदान, स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी ईजी. अजय शर्मा, सोनू नाई एवं मोहित सारस्वत भी मौजूद रहे।

नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा ने स्पष्ट किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने हेतु यह अभियान आगे भी समय-समय पर जारी रहेगा, ताकि शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़