WhatsApp Menu
लूणकरणसर में मनरेगा बचाओ संग्राम, नई नीति के विरोध में गांव-गांव जनसंवाद  |  पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि: छात्रों ने लगाए भारत माता के जयकारे, आतंकवाद को बताया कायरता  |  टॉपर को फीस में 90% की छूट, शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को मिलेगी शुल्क में रियायत  |  बीकानेर में पंचायत स्तर का बड़ा भ्रष्टाचार बेनकाब: छोटी नौकरी, करोड़ों की संपत्ति, ACB रेड में जूनियर असिस्टेंट शुभकरण परिहार के कारनामे उजागर  |  श्रीडूंगरगढ़ में डाक विभाग की समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण बैठक आयोजित।  | 

श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता से दहेज के लिए मारपीट का आरोप

पीहर से 2 लाख लाने का दबाव, स्त्रीधन बेचने और घर से निकालने का मामला

डूंगरगढ़ one 14 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मोमासर बास से एक विवाहिता द्वारा पति पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और स्त्रीधन हड़पने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने न्यायालय की शरण लेते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश देने की मांग की है।

24-25 साल पहले हुआ था विवाह, मिला था स्त्रीधन

पीड़िता बाईला देवी ने बताया कि उसका विवाह करीब 24- 25 वर्ष पूर्व मोमासर बास, श्रीडूंगरगढ़ में बाबुलाल उर्फ बबलु वाल्मीकि से हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के समय पिता द्वारा सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू सामान, चारपाई, सन्दूक, बर्तन व कपड़े सहित पर्याप्त स्त्रीधन दिया गया था।

पति ने स्त्रीधन अपने कब्जे में लिया, गहने बेचने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, विवाह के बाद आरोपी पति ने सारा स्त्रीधन अपने पास रख लिया और शराब व जुए की लत के चलते गहनों को बेच दिया। इसी दौरान दंपती के एक पुत्र का जन्म हुआ, जिसकी वर्तमान उम्र लगभग 17 वर्ष है।

पीहर से पैसे लाने का दबाव, बार-बार मारपीट

पीड़िता का आरोप है कि स्त्रीधन समाप्त होने के बाद आरोपी ने उस पर पीहर से पैसे लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। कई बार 5 हजार और 10 हजार रुपये पीहर से लाकर दिए गए, लेकिन इसके बावजूद आरोपी संतुष्ट नहीं हुआ और लगातार ₹2 लाख की मांग करता रहा।

5 जनवरी 2026 को घर से निकाला, कपड़ों में भेजा पीहर

पीड़िता के अनुसार 5 जनवरी 2026 की रात आरोपी शराब पीकर घर आया और ₹2 लाख न लाने पर घर से निकालने की धमकी दी। मना करने पर आरोपी ने मारपीट कर उसे पहने हुए कपड़ों में ही घर से बाहर धक्का देकर निकाल दिया।

स्त्रीधन लौटाने से भी इनकार, बेटे को बहकाने का आरोप

अगले दिन पीहर पक्ष द्वारा समझाइश के प्रयास किए गए, लेकिन आरोपी ने दहेज के बिना साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने अपना स्त्रीधन वापस मांगा तो आरोपी ने देने से मना कर दिया और बेटे को भी अपने पक्ष में कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़