WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ अंचल में कल सुबह आधा दर्जन से अधिक गांवों व रोही होगी बिजली कटौती  |  बरसात का अलर्ट, तीन दिन तेज रहेगा असर, किसानों के लिए दी विशेष सलाह  |  तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप  |  श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज  |  मारपीट व छीना झपटी के आरोप में एक परिवार के पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज  | 

श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज

डूंगरगढ़ one 28 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के देराजसर गांव में आपसी रंजिश के चलते एक युवक व उसके भाई पर जानलेवा हमला करने और नकदी छीनने का मामला जरिये इस्तगासा सेरुणा थाने में दर्ज हुआ है

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी देराजसर निवासी ओमदास ने बताया कि 20 जनवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह अपने भाई रामेश्वरदास के साथ ट्रैक्टर से जा रहा था। हंसराज नाई की दुकान के पास आरोपी मांगीदास, आरती और पूनम ने रास्ता रोक लिया और कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान कुल्हाड़ी का वार उसकी आंख के पास लगा, जिससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह आरोपी के घर के गेट से टकरा गया।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे और उसके भाई को ट्रैक्टर से नीचे उतारकर मारपीट की और गाली-गलौज की। इसके बाद दो अन्य आरोपी हड़मानदास और सांवरदास मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे और लाठियों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने उसकी जेब से ₹10,750 जबरन निकाल लिए।

घटना में ओमदास की आंख पर चोट आई, जबकि उसके भाई के पैर में चोट लगी। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए, तब आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

सेरुणा पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़