WhatsApp Menu
होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  |  दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  | 

श्रीडूंगरगढ़ में पांव पसार रहा नशा, क्षेत्र के तीन युवक “एमडी” के साथ गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 फरवरी 2026। पंजाब व नहरी क्षेत्र के युवाओं को बर्बाद करने के बाद घातक रासायनिक नशा एमडी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी तेजी से पांव पसार रहा है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में हाल ही में पदस्थापित हुए थानाधिकारी कश्यप सिंह द्वारा इसके खिलाफ मुहिम भी चलाई हुई है। इसी मुहिम में बुधवार रात को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के तीन युवकों को 30 ग्राम एमडी पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया। सब इंस्पेक्टर मोहनलाल की अगुवाई पुलिस दल ने बुधवार देर रात नेशनल हाइवे पर हेमासर बेनीसर के बीच मे स्थित कप्तान होटल पर दबिश दी एंव वहां से श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास निवासी 21 वर्षीय मयंक शर्मा, पूनरासर निवासी 25 वर्षीय नारायणनाथ सिद्ध एंव कस्बे के वार्ड 14 निवासी 24 वर्षीय रविशंकर जांगिड़ को 30 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच थानाधिकारी स्वंय करेंगे। पुलिस ने आरोपियों से एक गाड़ी भी सीज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़