WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

श्रीडूंगरगढ़ में नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शुरू

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस फेज में दस्तावेज सत्यापन

डूंगरगढ़ one 31 दिसंबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत नो-मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई गुरुवार से शुरू हो गई।

उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ शुभम शर्मा ने बताया कि परिगणना चरण के दौरान जिन मतदाताओं का नाम पूर्व विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की निर्वाचक नामावली में स्वयं, माता-पिता अथवा दादा-दादी से मैप नहीं हो पाया है, उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है। सुनवाई उपखंड अधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में संबंधित अधिकारियों के समक्ष की जा रही है। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर नाम अंतिम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है।

नायब तहसीलदार (निर्वाचन) रमेश सिंह चौहान ने बताया कि नोटिसों की सुनवाई भागवार आयोजित की जा रही है।
भाग संख्या 01 से 76 एवं 147 से 182 तक की सुनवाई सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ के समक्ष होगी।
भाग संख्या 183 से 294 तक की सुनवाई नायब तहसीलदार (राजस्व) श्रीडूंगरगढ़ द्वारा की जाएगी।
वहीं भाग संख्या 77 से 146 तक के मतदाताओं की सुनवाई निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ के समक्ष होगी।

प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को नोटिस की प्रति एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सत्यापन कराएं, ताकि उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में बना रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़