WhatsApp Menu
बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  | 

श्रीडूंगरगढ़ में तीन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस सस्पेंड, जिले में कुल चार पर कार्रवाई

डूंगरगढ़ one 2 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जांच के दौरान अनियमितताएं सामने आने पर औषधि नियंत्रण विभाग ने श्रीडूंगरगढ़ सहित जिले के चार मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित कर दिए हैं। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के तीन मेडिकल स्टोर्स पर सबसे लंबी अवधि की कार्रवाई की गई है।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि बस स्टैंड बिग्गा बास, श्रीडूंगरगढ़ स्थित चौधरी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का लाइसेंस 9 से 13 फरवरी तक (5 दिन) के लिए निलंबित किया गया है। वहीं स्टेशन रोड मोमासर बास, श्रीडूंगरगढ़ स्थित हबीब मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 9 से 18 फरवरी तक (10 दिन) के लिए सस्पेंड किया गया है।

इसके अलावा गाढ़वाला स्थित अमित मेडिकल एंड जनरल स्टोर का लाइसेंस 9 से 12 फरवरी तक (4 दिन) तथा कीतासर बिदावतान स्थित हीना मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 9 से 18 फरवरी तक (10 दिन) के लिए निलंबित किया गया है।

औषधि विभाग के अनुसार निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड संधारण एवं नियमों की पालना में अनियमितताएं पाई गई थीं, जिसके बाद नियमानुसार यह कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़