WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से राजनीतिक गलियारे से पढें गुरूवार की खास तीन खबरें:-  |  विकास मालू परिवार ने गौशाला के 51 लाख रूपए सहित एक ही दिन में आया 61 लाख का सहयोग  |  डिग्गी में डूबने से युवक ने गवांए प्राण  |  निकाह के दो साल बाद ही बेटी के साथ घर से निकाला बेगम को, शौहर सहित पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज।  |  अपनाया यूनिक स्टडी मटेरियल सिस्टम, मजबूत फैकल्टी के साथ सटीक टेस्ट सीरीज की रणनीति  | 

श्रीडूंगरगढ़ में ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव संपन्न, सुदर्शन महिया बने अध्यक्ष

पंचायत समिति सभागार में सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत

डूंगरगढ़ one 16 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की शाखा श्रीडूंगरगढ़ के चुनाव गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी मनोज सिसोदिया के अनुसार बैठक में सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

चुनाव में सुदर्शन महिया को अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महिया ने संघ के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यों के हितों के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया।

मीडिया प्रभारी सीताराम जाखड़ ने बताया कि चुनाव के बाद संघ के सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर सम्मान किया।

इस अवसर पर विकास अधिकारी (बीडीओ) मनोज धायल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए निष्ठा और समर्पण के साथ कर्तव्य निर्वहन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद शर्मा, गिरधारीदास स्वामी सहित ब्लॉक के सभी ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़