WhatsApp Menu
लूणकरणसर में मनरेगा बचाओ संग्राम, नई नीति के विरोध में गांव-गांव जनसंवाद  |  पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि: छात्रों ने लगाए भारत माता के जयकारे, आतंकवाद को बताया कायरता  |  टॉपर को फीस में 90% की छूट, शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को मिलेगी शुल्क में रियायत  |  बीकानेर में पंचायत स्तर का बड़ा भ्रष्टाचार बेनकाब: छोटी नौकरी, करोड़ों की संपत्ति, ACB रेड में जूनियर असिस्टेंट शुभकरण परिहार के कारनामे उजागर  |  श्रीडूंगरगढ़ में डाक विभाग की समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण बैठक आयोजित।  | 

श्रीडूंगरगढ़ में कल घोष वार्षिकोत्सव, स्वयंसेवक करेंगे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वादन

डूंगरगढ़ one 14 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रीडूंगरगढ़ नगर के घोष केंद्र का वार्षिकोत्सव रविवार, 15 फरवरी को दोपहर 4 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थानीय श्रीमती नानूदेवी लक्ष्मीनारायण चांडक आदर्श विद्या मंदिर, सरदारशहर मार्ग, श्रीडूंगरगढ़ में होगा।

संघ के नगर कार्यवाह मूलचंद पालीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर घोष दिवस मनाता है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ नगर का घोष वार्षिकोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा आनक, शंख, पणव, वंशी, वेणु, झांझ और त्रिभुज जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का सामूहिक वादन प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर इस वर्ष श्रीडूंगरगढ़ नगर के घोष पथक ने 35 से अधिक पथ संचलनों में घोष वादन कर सहभागिता निभाई है।

नगर कार्यवाह ने नगर व आसपास के क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर घोष वादन का आनंद लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़