WhatsApp Menu
मोमासर में शुक्रवार रात पुलिस पर हुए हमले में 4 नामजद एवं 4-5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज  |  हर प्रकार की कपड़ों की विस्तृत रेंज के साथ क्षेत्रवासियों की सेवाओं में शुरू हुआ “हरी कलेक्शन”  |  प्रगति का आधार शिक्षा है, बच्चों को दी प्रेरणा, व्यवस्थाओं की सराहना की  |  श्रीडूंगरगढ़ की 1490 बालिकाओं को मिलेगी साइकिलें, वितरण प्रारंभ, विधायक ने बेटियों को दी खूब पढ़ने की प्रेरणा  |  20 अप्रैल से सैनिक स्कूल की तैयारी के लिए बच्चों का शुरू होगा विशेष बैच  | 

श्रीडूंगरगढ़ में उर्वरक वितरण की जांच, अतिरिक्त निदेशक टी.के. जोशी ने किया निरीक्षण

डूंगरगढ़ one 14 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अतिरिक्त निदेशक (कृषि) विस्तार टी.के. जोशी ने मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का दौरा कर उर्वरक वितरण व्यवस्था की हकीकत जानी। उन्होंने आदान विक्रेताओं के यहां पहुंचकर पीओएस मशीनों और भौतिक स्टॉक का मिलान किया तथा यूरिया की उपलब्धता की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जोशी ने उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विक्रेताओं को विभागीय नियमों की सख्ती से पालना करने को कहा।

इसके बाद कृषि विस्तार कार्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में यूरिया वितरण, उर्वरक प्रबंधन और क्षेत्र में पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने पर चर्चा हुई।

साथ ही ‘धरती माता बचाओ अभियान’ और ‘आपणो खेत, आपणी खाद’ अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। मई में प्रस्तावित ग्राम-2026 कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

दौरे के दौरान सहायक निदेशक कृषि रघुवीर दयाल सुथार, कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वा, डॉ. महेंद्र प्रताप, मेघराज बंजारा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़