श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ में 85 चिकित्सा संस्थानों में आरोग्य शिविरों का आयोजन संपन्न हुआ। इन शिविरों में कुल 5647 लोग लाभान्वित हुए है। शिविरों में ग्रामीण जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें। शिविरों में चिकित्सा कर्मियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही चिकित्सा सुविधा संबंधी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी ने बताया कि लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में एएनसी, जेएसवाई, लाडो प्रोत्साहन, टी.बी. स्क्रीनिंग, आभा आईडी, एनसीडी व सामान्य चिकित्सा परामर्श के रोगी लाभान्वित हुए। डॉ. सोनी ने बताया कि 1 से 15 दिसम्बर 2025 तक पिंक पखवाडे के तहत श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खून की कमी वाली 488 गर्भवती महिलाओं व धात्रियों को FCM इंजेक्शन भी लगाए गए। शिविरों में चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल कार्मिक सक्रिय रहें।