WhatsApp Menu
विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  | 

श्रीडूंगरगढ़ बार संघ चुनाव परिणाम घोषित, इन्हें मिली संघ की बागडोर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ बार संघ में शुक्रवार को दिनभर खासी रौनक रही। शाम करीब पांच बजे बार संघ चुनाव के परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी ने की और इसी के साथ बार संघ कक्ष में उत्साह का संचार हो गया। वकीलों ने प्रसन्नता जताई व विजयी प्रत्याशी को बधाईयां दे रहें है।

चुनाव अधिकारी कैलाश सारस्वत ने मतगणना के पश्चात श्रीडूंगरगढ़ बार संघ अध्यक्ष पद पर एडवोकेट ललित मारू के विजयी होने की घोषणा की। मारू ने प्रतिद्वंद्वी गणेश मेघवाल को 47 मतों से हरा कर विजय हासिल की है। मारू को अब पद की शपथ दिलवाई जा रही है। मारू ने श्रीडूंगरगढ़ ONE को बताया कि चुनाव एक प्रक्रिया मात्र है और हम सब मिलजुल कर संघ के सदस्यों के हित में कार्य करेंगे। मतदान के तुरंत बाद ही मुख्य चुनाव अधिकारी कैलाश सारस्वत, सह चुनाव अधिकारी राधेश्याम दर्जी व सुखदेव व्यास ने मतगणना करवाई और परिणाम की घोषणा की। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंह, श्याम सुंदर आर्य, लेखराम चौधरी, मांगीलाल नैन, मोहन सोनी, ओमप्रकाश पंवार, अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध, पूनम चंद नाई, बाबूलाल दर्जी, सत्यनारायण प्रजापत, अनिल धायल, रणवीर सिंह खींची, रणवीर सिंह शेरुणा, रामलाल नायक, केके पुरोहित, गोपीराम जानू, बजरंग तावणीयाँ, अशोक सारस्वत्, ओमप्रकाश मिडल, किशन स्वामी, जयप्रकाश मीणा, रामु सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पंकज पंवार, गोपाल पारीक, भागीरथ सिंह, महेंद्र मोटसरा, श्रीकिशन पारीक, नारायण जोशी, मनोज नाई, जगदीश भाम्भू, जीतेन्द्र स्वामी, चंद्रशेखर, रोहित राठौड़, रश्मि करनानी, छाया मोदी, कविता पंवार, पूजा सैनी, सुमन सोनी, प्रियंका मारु, दीपिका करनानी, रामनिवास शिला, दिनेश मेघवाल, भागीरथ नायक, राजाराम नैन, बजरंग चोटिया, नारायण पंवार, सुनील माली, बाबूलाल सारस्वत, महेन्द्र मान, हेमंत राठौड़, राजेश मीणा, गोपाल पालीवाल, प्रवीण पालीवाल, रोहित पालीवाल, हेमराज सोनी, कैलाश व्यास सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहें। सभी वकीलों ने प्रसन्नता जताते हुए विजयी एडवोकेट ललित मारू को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़