WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने 10 किलो गांजा, तीन गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ में नए थानाधिकारी कश्यप सिंह ने शुक्रवार को ज्वाईन किया एवं ज्वानिंग के पहले दिन ही नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाही को अंजाम दिया गया। सिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर एसआई रतनलाल, कांस्टेबल इंद्रचंद, अभिषेक, अशोक की टीम ने कार्रवाही करते हुए दस किलो से अधिक गांजा पकड़ते हुए तीन जनों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस दल ने बिग्गाबास में दशहरा मैदान मार्ग चाणक्य लाईब्रेरी के पास से आरोपी बाबूलाल रेगर पुत्र भंवरलाल, उसके बेटे संदीप रेगर एवं बाबूलाल रेगर पुत्र राधाकिशन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 10 किलो 32 ग्राम गांजा, एक कार व एक मोटरसाईकिल जब्त की गई है। पकड़े गए गांजे का बाजार मूल्य 12 लाख रुपए का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़