WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के जूडो खिलाड़ी हेमंत और लालचंद ने जीते राज्य स्तर पर दो रजत पदक, मिली बधाइयां।  |  कल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान धोरा मंदिर, बिग्गाबास पूनरासर बालाजी मंदिर, नखत बन्ना मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, पढें पूरी खबर  |  450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला  |  कॉमर्स में श्रीडूंगरगढ़ टॉपर एजी मिशन की छात्रा, सभी विद्यार्थियों ने दिया शानदार परिणाम, मनाया उत्सव  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना।  | 

श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष का कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

खबर है कि डोटासरा, किसान नेता रामेश्वरलाल डूडी का कुशलक्षेम जानने बीकानेर जा रहे थे। उनके श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेशनल हाइवे पर झंवर बस स्टैंड पर कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का अभिनंदन किया। भादू ने डोटासरा को फूलमालाएं पहनाईं और साफा बांधकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर डोटासरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

गणपति धर्मकांटा पर भी पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में डोटासरा का स्वागत किया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, सेवा दल के संभाग प्रभारी विमल भाटी, शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम सहित अनेक पंचायत समिति सदस्य, सरपंच प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने प्रदेशाध्यक्ष का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

सूत्रों के अनुसार, डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाने और उस पर निष्ठा से कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को पार्टी के प्रति निष्ठावान रहकर पार्टी के हित में योगदान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़