डूंगरगढ़ one 9 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर, श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार, 10 दिसंबर 2025 को निःशुल्क नेत्र रोग जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं फैको सर्जन डॉ. चंचल गुप्ता सेवाएं देंगी।
शिविर में आंखों की जांच आधुनिक मशीनों से की जाएगी। नज़र की कमजोरी, आंखों में जलन-खुजली, भेंगापन, मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों से पीड़ित मरीज इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा, जबकि मरीजों का पंजीकरण सुबह 9 बजे से शुरू होगा। शिविर में चयनित मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन माइक्रो फैको विधि से रियायती दरों पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि डॉ. चंचल गुप्ता की सेवाएं हर बुधवार को नियमित रूप से उपलब्ध रहती हैं।